लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ। साइबर जालसाजों ने एकेटीयू छात्र समेत दो के खातों से करीब 3.09 लाख रुपये पार कर दिए। एकेटीयू के आर्किटेक्चर प्लानिंग विभाग के छात्र विवेक कुमार गुप्ता का खाता एसबीआई में है। उन्होंने बताया कि कस्टमर केयर का नंबर हासिल कर चेकबुक के लिए फोन किया। जालसाज ने बातों में फंसाकर एक एप डाउनलोड कराई। उसके बाद उनके व मां आशा देवी के खाते से 1.61 लाख रुपये पार कर दिए। मड़ियांव के मुतक्कीपुर बारी इन्क्लेव निवासी कृष्णचंद्र ने बताया कि एक अंजान नंबर से कॉल आई। उसने क्रेडिट कार्ड से 1,47,682 रुपये निकाल लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...