लखनऊ, अप्रैल 7 -- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सत्र 2025-2026 के विषम सेमेस्टर परीक्षा के चैलेंज मूल्यांकन के आवेदन की तिथि को 7 से 9 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कुछ छात्रों के अनुरोध पर छात्रहित में ध्यान रखते हुए तिथि को विस्तारित किया गया है। उक्त तिथि में छात्र चैलेंज मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद छात्रों की डिजिटल मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका छात्र के ईआरपी लॉगइन पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...