लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के छात्रों ने बड़ी सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय के संबद्ध संस्थानों के 521 बीटेक छात्रों की जानी-मानी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विस यानि टीसीएस में कैंपस प्लेसमेंट हुआ है।चयनित छात्र कंपनी के प्राइम, डिजिटल एवं निंजा पद पर कार्यरत होंगे। प्राइम में चयनित छात्रों को 11 लाख सालाना, डिजिटल पर सात लाख तीस हजार सालाना एवं निंजा पर चयनित छात्रों को तीन लाख 60 हजार सालाना का पैकेज मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयनित छात्रों को एकेटीयू कुलपति प्रो जेपी पाण्डेय ने बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। विश्वविद्यालय अपने छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। छात्रों को न केवल नई उभरती तकनीकी की ट्रेनिंग दी ...