एकेटीयू के शिक्षकों ने कुलपति के साथ देखी फिल्म कृष्णावताराम
लखनऊ, जून 6 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय तकनीकी शिक्षा को नया आयाम देते हुए सामाजिक सरोकार एवं भारतीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को भी सहेजने का काम कर रहा है। इस दिशा में कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे की अध्यक्षता में भगवान कृष्ण पर आधारित फिल्म कृष्णावताराम को विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ देखा। इस पहल से विश्वविद्यालय परिवार न केवल भारतीय संस्कृति सभ्यता एवं परंपरा से जुड़ने का अवसर मिला बल्कि आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा मिला। इस दौरान कुलसचिव रीना सिंह, वित्त अधिकारी केशव सिंह, एसो डीन इन्नोवेशन डॉ अनुज कुमार शर्मा सहायक कुलसचिव सौरभ सिंह, रंजीत सिंह, शिवम गुप्ता, इन्नोवेशन हब के सीईओ महीप सिंह व अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.