नोएडा, अप्रैल 7 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के नोएडा कैंपस में एमबीए की पढ़ाई इसी वर्ष से बंद होगी। लगातार घटते दाखिलों के कारण यह फैसला लिया गया। यहां से एमबीए के छात्र एकेटीयू लखनऊ स्थानांतरित किए जाएंगे। एकेटीयू नोएडा कैंपस स्थित यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के कार्यवाहक निदेशक डॉ. कुमार संभव ने बताया कि नोएडा कैंपस में एमबीए की पढ़ाई शुरुआत होने के साथ ही करीब तीन साल तक अच्छी संख्या में छात्रों ने दाखिला लिया था। इसके बाद छात्रों की संख्या कम हो गई। इसका कारण एकेटीयू लखनऊ में एमबीए की पढ़ाई शुरू होना हो सकता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की कम संख्या के चलते अब कोर्स बंद करने का फैसला किया गया है। इस वर्ष एमबीएस में दाखिले नहीं होंगे। वहीं, यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के डिजाइन कार्यक्रम में ...