एकेटीयू के छात्र इनोवेशन और स्टार्टअप में बनेंगे विशेषज्ञ
लखनऊ, जून 18 -- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में छात्रों को नवाचार और स्टार्टअप के क्षेत्र में दक्ष बनाने के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय और इनोवेशन हब की अगुवाई में संबद्ध संस्थानों के बीटेक और एमबीए छात्रों के लिए एक से तीन महीने की इंटर्नशिप शुरू की गई है। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ गुरुवार को इसकी शुरुआत हुई। इसमें छात्रों को स्टार्टअप, इन्क्युबेशन सेंटर, इनोवेशन हब और एआईसीटीई आइडिया लैब में कार्य करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी डेवलपमेंट, मार्केटिंग, एचआर समेत विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्टअप्स के साथ काम करेंगे। इन्क्युबेशन सेंटर में छात्र स्टार्टअप आइडिया से लेकर उसके व्यावसायीकरण तक की प्रक्रिया सीखेंगे। वहीं इनोवेशन हब में नवाचार और उद्यमिता से जुड़ी नीतियों की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.