लखनऊ, अक्टूबर 6 -- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलसचिव अर्चना गहरवार ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों तथा उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...