लखनऊ, अगस्त 27 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से बीटेक मैकेनिकल की वर्ष 2026 में पासआउट छात्राओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट का मौका है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र की कंपनी सैंडेन विकास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी इस ड्राइव के माध्यम से करीब 20 अभ्यर्थियों को नियुक्त करने की योजना बना रही है।विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार भर्ती में केवल बीटेक मैकेनिकल की 2026 पासआउट छात्राएं ही शामिल हो सकती हैं। अभ्यर्थी के स्नातक में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है और कोई बैकलॉग नहीं होना चाहिए। चयनित छात्राओं को कंपनी के तकनीकी विभागों जैसे क्वालिटी, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग और लाइन क्वालिटी कंट्रोल में काम करने का...