लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ, संवाददाता। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में गुरुवार से मिशन कर्मयोगी के तहत साधना सप्ताह की शुरूआत हुई। इसके तहत विवि के सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को आईगॉट कर्मयोगी के माध्यम से एआई आधारित कोर्स कराया गया। जिससे अधिक से अधिक लोग उभरती नई तकनीकी में दक्ष हो सकें। कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय ने बताया कि शिक्षण से लेकर प्रशासनिक कार्यों में एआई के उपयोग को शामिल करने के लिए पाठ्यक्रम काफी सहायक होगा। कुलसचिव रीना सिंह, उप कुलसचिव डॉ. आरके सिंह सहित शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कोर्स का समन्वय शुभी पाण्डेय ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.