लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, कार्यालय संवांदाताडॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीय) के घटक संस्थान उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड फार्मेसी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए गेस्ट फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।फार्मेसी विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों में गेस्ट फैकल्टी (अतिथि व्याख्याता) की नियुक्ति की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से फार्मास्यूटिक्स, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी और फार्माकोग्नॉसी जैसे विशेषज्ञ क्षेत्रों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। टेस्ट एवं वॉक इन इन्टरव्यू के माध्यम से अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। वॉक इन टेस्ट और साक्षात्कार 10 अप्रैल को होगा और सुबह 10 बजे इच्छुक अभ्यर्थियों को नामांकन कर...