लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता एकेटीयू ने विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के बाद पुनर्मूल्यांकन आवेदन तिथि को विस्तारित कर दिया है। अब अंकों से असंतुष्ट छात्र 15 मार्च तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।एकेटीयू ने विषम सेमेस्टर की परीक्षा 23 फरवरी से 31 जनवरी व 10 फरवरी से 19 फरवरी तक कराई थीं। जिनके परिणाम जारी हो चुके हैं। परिणाम के बाद पांच मार्च तक पुनर्मूल्यांकन आवेदन का मौका दिया था। निर्धारित तिथि के बाद भी कई छात्र आवेदन से वंचित रह गए थे। एकेटीयू परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नागरिया ने बताया कि छात्रहित को देखते हुए पुनर्मूल्यांकन की समय सीमा 15 मार्च तक विस्तारित कर दी गई है। पुनर्मूल्यांकन आवेदन में यदि औसत और मूल प्राप्तांकों में 20 प्रतिशत से अधिक अंतर होता है तब शुल्क के रूप में दिए 2500 धनराशि में से 1000 रुपये काटक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.