लखनऊ, फरवरी 11 -- डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय प्रदेश में नवाचार और उद्यमिता को ऊंची उड़ान देने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इसके लिए कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन में विभिन्न प्रकार की कार्य योजना तैयार की गई है, ताकि प्रदेश के हर हिस्से के छात्र नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति से खुद को जोड़ सकें। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब ने संबद्ध संस्थानों को स्टार्ट अप कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए एकेटीयू इन्क्युबेटर इम्पावरमेंट स्कीम के तहत दो लाख रुपये फंड देना शुरू किया है। इससे न केवल नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा बल्कि छात्र की सोच में भी बदलाव आयेगा। कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने बताया कि इस योजना के तहत एक वित्तीय वर्ष में विश्वविद्यालय से संबद्ध अधिकतम 20 संस्थानों को र्स्टाटअप कार्यक्रम आयोजित कराने...