गाज़ियाबाद, दिसम्बर 12 -- गाजियाबाद। पश्चिम बंगाल स्थित एनआईटी दुर्गापुर में स्मार्ट इंडिया हैकाथन 2025 सॉफ्टवेयर एडिशन का आयोजन किया गया। हैकाथन का आयोजन शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार और मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन इनोवेशन सेल की ओर से किया गया। इसमें जिले से अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज ने पहला स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की बीटेक कंप्यूटर साइंस की टीम युगतक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। टीम के मेंटर मनीष वर्मा रहे। टीम में तन्वी सक्सेना, अभयदीप, अर्जुन गुप्ता, आरुषी वशिष्ठ, तनीषा जैन और ज्योत्सना भारतीय शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.