सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- भनवापुर। क्षेत्र के 31 गांवों में बुधवार को एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में 459 बच्चों का टीकाकरण, 164 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण किया गया, जबकि 1263 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी गई। अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र मणि ओझा ने धनोहरी, सरोथर, भनवापुर व बेनीनगर गांवों में टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीएमसी सूर्यदेव सिंह, उर्मिला यादव, रीना, रागिनी, निधि, कृष्णावती, मंजू, बीना, साधा देवी, ममता, सीमा कुमारी आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.