एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा आज, पर्यवेक्षक नियुक्त
आगरा, मई 16 -- जनपद में एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 के लिए शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर रविवार को सुबह आठ बजे से परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा में 92 छात्र छात्राएं उपस्थित रहेंगे। नकल विहीन परीक्षा संपंन कराने के लिए डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने दो पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। डीआईओएस ने पर्यवेक्षकों को पत्र भी भेजा है, जिससे वह समय से परीक्षा संपंन करा सकें। केंद्र पर पर्यवेक्षक के रूप में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज तिम्बरपुर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव, राजकीय हाईस्कूल बहोरा के प्रधानाचार्य सुधीर मिश्रा को नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- शहर के 15 केंद्रों पर आईटीआई कैट की परीक्षा आज, तैयारी पूरी रविवार को दोनों पर्यवेक्षक सुबह से ही केंद्र पर उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.