बस्ती, सितम्बर 21 -- साऊंघाट। विश्व बैंक से पोषित यूपी एग्रीस परियोजना के तहत सोमवार को विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों की टीम ने विकास खंड साऊंघाट की ग्राम पंचायत पचदेवरी में संचालित एकीकृत कृषि प्रणाली और मत्स्य पालन इकाई का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कृषि के साथ मत्स्य पालन, मुर्गी पालन और बागवानी जैसी गतिविधियों को एक साथ अपनाने की व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों से संवाद किया। पैड़ा खरहरा के किसान आदर्श प्रताप सिंह ने बताया कि मत्स्य पालन इकाई में मेरे यहां विभिन्न प्रजातियों की मछलियों का पालन किया जा रहा है। इनमें भारतीय प्रमुख मत्स्य प्रजातियों के साथ पंगास, सिंघी तथा उत्तर प्रदेश की राजकीय मछली चीतल भी शामिल है। अधिकारियों ने एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। खेती के साथ मत्स्य पालन, मुर्गी ...