पटना, फरवरी 12 -- राज्य में एकीकृत औद्योगिक (इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल) टाउनशिप योजना कागजों पर ही सिमटी हुई है। यह राज्य सरकार की सिर्फ बजट घोषणा बनकर रह गयी है। राज्य सरकार ने पिछले साल बजट सत्र के दौरान सूबे के 12 शहरों में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की थी। इसको लेकर विभाग ने विस्तृत कार्ययोजना भी तैयार की थी। उद्योग विभाग की कार्ययोजना के अनुसार रोहतास, बेतिया, छपरा, पूर्णिया, बेगूसराय, वैशाली, भागलपुर, बांका, जमुई, जहानाबाद, दरभंगा और समस्तीपुर में गया मॉडल पर इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित किया जाना था। लेकिन, पूरे साल इस पर कोई काम नहीं हो पाया। तमाम कोशिशों के बाद भी इन शहरों में इस योजना पर कोई काम नहीं हो पाया। अब विभाग ने इस साल फिर से 2026-27 के बजट में इन 12 शहरों में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.