फिरोजाबाद, मई 1 -- एका क्षेत्र में बिजली की कटौती से गुस्साए ग्रामीणों और किसान यूनियन ने एका बिजली घर पर पहुंचकर फीडर पर तालाबंदी कर दी। जमकर बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली विभाग के कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा हो गया। सूचना पाकर विद्युत एसडीओ जसराना तुरंत मौके पर पहुंच गए। एसडीओ अजीत कुमार ने अधिक भार का ट्रांसफॉर्म लगवाने आश्वसन दिया।एका पेड़त फीडर पर गांव फरीदा में ट्रांसफॉर्मर फूंक जाने के कारण 10 दिन से गांव में लाइट नहीं जा रही थी। जिसको लेकर कई बार विद्युत अधिकारियों से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।शुक्रवार को इंजीनियर अनिल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष किसान यूनियन (भानू )के नेतृत्व में तालाबंदी की। यह भी पढ़ें- 40 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों ने दिया धरना मांगों का एक ज्ञापन एसडीओ को दिय...