फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 28 -- फर्रुखाबाद। एकादशी के पावन पर्व के बड़े स्नान को देखते हुये रूट डायवर्जन की व्यवस्था 29 जनवरी तक के लिए कर दी गई है। बुधवार की रात से इसे लागू कर दिया गया है। स्नान पूरा होने के बाद डायवर्जन की व्यवस्था के खत्म किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थानेदारों को निर्देशित किया कि वह माल वाहकों को जिले की सीमा पर ही रोकें। पांचालघाट, बरगदियाघाट, श्रंगीरामपुर और ढाईघाट में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए यातायात की व्यवस्था में बदलाव किया है। ट्रक, ट्रैक्टर, डीसीएम, डंफर, लोडर आदि बड़े माल वाहकों के लिए व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्रद्धालुओ की भारी भीड़ को देखते हुये डायवर्जन की व्यवस्था की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.