एकादशी व्रत से मनुष्य की मुक्ति का मार्ग सुलभ होता है: हरिनारायणानंद
सासाराम, जून 25 -- परसथुआ, एक संवाददाता। सनातन धर्म के प्रमुख एवं पावन पर्व एकादशी व्रत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विन्ध्याचल से आए संत महात्मा हरिनारायणानंद जी ने कहा कि एकादशी व्रत करने से मनुष्य की मुक्ति का मार्ग सुलभ हो जाता है। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ मास की निर्जला एकादशी तथा कार्तिक मास की एकादशी का विशेष महत्व है। गुरुवार को स्थानीय राधे-कृष्ण मंदिर में एकादशी व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि व्रतधारियों को 24 घंटे के उपवास के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए तथा भगवान विष्णु की उपासना में निरंतर लीन रहना चाहिए। व्रत से मानव का कल्याण होता है और उसे भौतिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। यह भी पढ़ें- एकादशी व्रत से मनुष्य की मुक्ति का मार्ग सुलभ होता है: हरिनारायणानंद यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी 2026: व्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.