गढ़वा, जनवरी 27 -- कांडी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलियारी गांव स्थित महेंद्र नाथ दुबे के घर से एकादशी व्रत को लेकर विराट कलश यात्रा निकाली गई। उक्त गांव से परंपरागत व आधुनिक गाजा बाजा के साथ भक्तिमय वातावरण में गाते- झूमते हर्षोल्लास के साथ श्रद्धालु अपने-अपने हाथों में कलश लिए पैदल यात्रा सोन नदी के तट तक किए। उस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जयघोष भी किया जा रहा था। उससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था। पवित्र सोन नदी से विद्वान पंडित द्वारा मंत्रोचारित जल कलश में भरकर पुनः उक्त गांव पहुंचकर पूजा-स्थल पर स्थापित किया गया। मुख्य यजमान के रूप में महेंद्रनाथ व उनकी पत्नी कमला देवी थे। मौके पर योगेंद्र दुबे, प्रवेश दुबे, अवधेश दुबे, डिम्पल दुबे, अर्पित दुबे, चंदन कुमारी, उपेंद्र पांडेय, संजय दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.