एकादशी पर हुए भजन कीर्तन
रुडकी, मई 27 -- नारसन। दहियाकी शिव मंदिर में बुधवार को एकादशी पर्व पर धार्मिक कार्यकर्म का आयोजन किया गया। ग्रामीण महिलाओं द्वारा द्वारा भजन कीर्तन द्वारा ईश्वर का गुणगान किया गया। इस मौके पर महंत यति रामस्वरुपानंद गिरि ने बताया कि दहियाकी शिव मंदिर शक्ति केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। कहा कि उत्तराखंड का यह ऐसा मंदिर होगा जहां से उत्तराखंड की संस्कृति, सनातन सभ्यता को बचाने का कार्य होगा। दहियाकी शिव मंदिर में सभी नवरात्रि पर मां बगलामुखी महायज्ञ होता है। 15 जुलाई को अषाढ़ में गुप्त नवरात्रि पर नौ दिवसीय मां बंगलामुखी महायज्ञ होगा। यह भी पढ़ें- एकादशी पर हुए भजन कीर्तन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.