एकादशी पर हुए धार्मिक कार्यक्रम
मथुरा, अप्रैल 28 -- मथुरा, गोकुल रेस्टोरेंट गणपति एन्क्लेव में एकादशी के अवसर पर दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ व जाहरवीर बाबा का जागरण गायक विवेक बृजवासी द्वारा किया गया। पहले दिन एकादशी उद्यापन के साथ फलाहारी भोज का आयोजन किया गया। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ गायक मुन्ना लाल द्वारा किया गया। दूसरे दिन 12 बजे अखंड रामायण पाठ का समापन पूर्ण आहुति के साथ हुआ। रात्रि 8 बजे से बाबा जाहरवीर का जागरण आयोजित हुआ, जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान सोनू, राधेश्याम,तरूण, हरीकिशन, सुग्गी सिंह, शिवराम सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.