अमरोहा, जनवरी 16 -- अमरोहा। श्रीगिरिराज जी सेवा समिति के संयोजन में गुरुवार को माघ मास कृष्ण पक्ष एकादशी पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। बुधवार को स्थानीय एक बैंक्वेट हॉल में आयोजन के दौरान समिति अध्यक्ष वेद प्रकाश भार्गव ने एकादशी के महत्व की जानकारी देते हुए भजन गायन भी किया। पंकज वर्मा, अंकित, प्रदीप, नीरज आदि श्रद्धालुओं ने भी भजन गायन किया। समापन पर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान वीरवाल सैनी, धर्मपाल सैनी, अनिल माहेश्वरी, विजय, नीरज माहेश्वरी, अशोक अग्रवाल, नवनीत माहेश्वरी, संजय गुप्ता, राजेंद्र माहेश्वरी, अरुण, राकेश, अनमोल, सौरभ, विनय, सोमपाल दिलीप आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.