बदायूं, फरवरी 28 -- इस्लामनगर। कस्बे में एकादशी पर रंगोली शोभायात्रा के साथ होलिका महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कस्बे के मोहल्ला टंकी से पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन वीरेंद्र लीडर एवं जिला पंचायत सदस्य कुलदीप गुप्ता ने मां होलिका की परंपरागत पूजा अर्चना के बाद गुलाल उड़ाकर शुभारंभ किया। बैंड बाजों पर होली के गीतों पर भक्त थिरक उठे। रंगोली शोभायात्रा का कस्बे में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा एवं जलपान व्यवस्था कर स्वागत किया गया। महिलाओं ने अपने अपने घरों के सामने मुख्य द्वार पर सुंदर सुंदर रंगोलियां सजाई। पूर्व विधायक दया सिंधु शंखधार, सदस्य जिला पंचायत कुलदीप कुमार, रजनी कांत, दीपेंद्र कुमार नन्ने, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, वीरेंद्र बॉबी, संदीप, चंदन गुप्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.