एकादशी पर भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। पौराणिक धाम बाबा बेलखरनाथ में निर्जला एकादशी पर गुरुवार को शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। सुबह कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। आसपास के गांवों से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए शिव धाम पहुंचे। भक्तों ने भगवान शिव का शमी, धतूरा, भांग और बेल पत्र से विधिवत पूजन-अर्चन किया। निर्जला एकादशी पर जलाभिषेक का विशेष महत्व होने के कारण मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। बेलखरनाथ धाम प्रधान संघ के अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने ब्राह्मण बटुकों और पुरोहितों को फलाहार कराया। मंदिर में निर्जला एकादशी पर दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी 2026: व्रत का पारण करने से पहले करें ये 3 काम, जानें शुभ समय, विधि यह भी पढ़ें- Vishnu ji ki Aar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.