एकादशी पर खाटू श्याम बाबा का गुणगान, भक्तों ने लगाई अर्जी
मेरठ, मई 14 -- हजारी की प्याऊ स्थित खाटू श्याम बालाजी सालासर साई मंदिर में बुधवार को अपर एकादशी पर मंदिर में श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। मंदिर परिसर में ढोल नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ महा आरती आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। भक्तों ने अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए नारियल चढ़ाकर बाबा के दरबार में अर्जी लगाई। मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। भजन गायकों ने खाटू श्याम बाबा के भजनों का गुणगान किया। बाबा के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज गया। अनिल गोयल ने एकादशी व्रत और पूजन का महत्व बताया।Rs. यह भी पढ़ें- अपरा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब मौके पर शोभा त्यागी, मुकेश पांडे, अनिल शर्मा, अखिल गोयल, रतनलाल, प्रवेश कुमार, रवि कटारिया आदि का सहय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.