एकादशी पर खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई
साहिबगंज, मई 27 -- साहिबगंज। पुरुषोत्तम मास जेठ की एकादशी पर खाटू वाले श्याम बाबा का भव्य शोभायात्रा मारवाड़ी समाज की ओर से बुधवार को निकाल नगर भ्रमण कराया गया। निशान यात्रा में चौक बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी से निकाली गई। जिसका नेतृत्व पुरोहित महेन्द्र शर्मा ने किया। निशान यात्रा गांधी चौक, जेएन राय रोड, महाजन पट्टी होते पुरूषोतम गली स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। वहां पूजन, आरती आदि के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पुरोहित सोनू पांडे ने बताया कि पुरुषोत्तम मास दान पूण्य का महीना होता है। इस महीने में लोगों को अधिक धर्म कर्म करना चाहिए। मौके पर कई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.