बिजनौर, फरवरी 27 -- होली एकादशी का पर्व हर्षोल्लास तथा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विधि-विधानपूर्वक हवन-यज्ञ के बाद में जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान एक-दूसरे को रंग लगाते हुए हुलियारों ने जमकर गुलाल उड़ाया। शुक्रवार को एकादशी का जुलूस मौहल्ला चिरंजी लाल स्थित होली चौक से शुरू किया गया। इसके बाद जुलूस मौहल्ला किला, गौहर अली खां तथा ढाली बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होता हुआ शिव मंदिर पंहुचा तथा वहां से वापस मौहल्ला चिरंजी लाल पहुंच कर सम्पन्न हुआ। जुलूस के दौरान हुलियारे डीजे की थाप पर नाचते थिरकते तथा एक-दूसरे को रंग लगाकर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। जुलूस में अनेक मनमोहक तथा आकर्षक झांकियां लोगों को मंत्र मुग्ध कर रही थी। होली समिति के संरक्षक सुशील रस्तोगी की अगुवाई में निकाले गए जुलूस में अमित गुप्ता, पिंटू जोशी, नीरव रस्तोगी, गौरव ...