सुल्तानपुर, जून 25 -- बल्दीराय, संवाददाता। धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम गुरुवार को बल्दीराय तहसील क्षेत्र के वलीपुर स्थित पीपी इंटर कॉलेज परिसर में देखने को मिला। एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित फलाहारी भंडारा एवं पौधा वितरण कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया,जबकि बड़ी संख्या में लोगों को पौधे वितरित कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रद्धालुओं को फलाहार वितरित करने के साथ पौधे भी बांटे। आयोजक एवं समाजसेवी जितेन्द्र मिश्रा उर्फ जीतू ने कहा कि एकादशी के अवसर पर फलाहारी भंडारे के साथ पौधों का वितरण करने का उद्देश्य केवल प्रसाद वितरण तक सीमित नहीं है,बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक...