एकादशी उद्यापन सह प्रवचन कार्यक्रम में शामिल हुए राजद व कांग्रेस नेता
कोडरमा, जून 24 -- चंदवारा। प्रखंड के आरागारो में चल रहे एकादशी उद्यापन यज्ञ कार्यक्रम में वृंदावन से आये प्रवचनकर्ता द्वारा प्रवचन के दौरान मंगलवार की देर शाम राजद के वरीय नेता सुभाष प्रसाद यादव व बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला शामिल हुए। आयोजन समिति के लोगों ने सम्मानित किया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि धर्म-कर्म कांड से आत्मशुद्धि के साथ आसपास का वातावरण भी शुद्ध होता है। साथ हीं लोग इस तरह के धार्मिक आयोजन से जुड़कर पारस्परिक भाईचारगी का भी संदेश देते हैं। मौके पर मुखिया सूमा देवी, मुंशी यादव, जीतेंद्र यादव, विसुन रविदास, पपलू यादव, अनिल यादरव, विष्णु यादव समेत काफी संख्या श्रोतागण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.