कोडरमा, फरवरी 10 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत घरौंजा पंचायत के घुड़मुंडा गांव में श्री श्री 108 श्री एकादशी व्रत उद्यापन सह श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभ अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा का शुभारंभ जिप सदस्य केदारनाथ यादव, मुखिया इंदु देवी, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, मुस्ताक खान एवं महेश रजक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद गाजे-बाजे और जयकारों के बीच सैकड़ों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए उत्तरवाहिनी नदी बड़ानो तट पहुंची, जहां आचार्य मदन मोहन पाण्डेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 101 कन्याओं ने कलश में पवित्र जल भरा। पवित्र जल से भरे कलश को श्रद्धालु सिर पर धारण कर यज्...