एकात्म मानववाद के विभिन्न आयामों पर वक्ताओं ने रखे विचार
प्रयागराज, सितम्बर 25 -- पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग स्थित संस्कृति संगम सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय पीठ की ओर से 'एकात्म मानववाद' विषय पर विशिष्ट व्याख्यान हुआ। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता अशोक मेहता ने एकात्म मानववाद के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने दर्शन के भारतीय सनातन परंपरा और गांधी, विनोबा भावे, महामना मालवीय, तुलसीदास, कबीर, रैदास, रहीम व रसखान के विचारों से संबंध को रेखांकित किया। भारतीय संविधान, अधिकार-कर्तव्य और सरकारी योजनाओं में दीनदयाल के विचारों की झलक का भी उल्लेख किया। अध्यक्षता पीठ के चेयर प्रो. हर्ष कुमार ने की। विषय प्रवर्तन डॉ. मृत्युंजय राव परमार और संचालन डॉ. सर्वेश सिंह ने किया। डॉ. रमाकांत यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.