सीवान, फरवरी 13 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। भाजपा पूर्वी जिला कार्यालय में एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता व भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 58 वीं जयंती समर्पण दिवस के रूप में गुरुवार को मनाई गई। तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन निवेदित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक सदस्य होने के साथ-साथ एकात्म मानववाद के महान विचारक थे। जिला मुख्य प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 25 सितंबर 1916 को मथुरा में जन्मे दीनदयाल जी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास को ही राष्ट्रवाद का प्रतीक माना। उन्होंने उनकी रहस्यमयी मृत्यु का जिक्र करते हुए कहा कि 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन पर उनका पार्थिव शरीर म...