एकाग्र व मित्रा ने जीता प्रतियोगिता में यंगेस्ट प्लेयर का खिताब
बरेली, जून 29 -- माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में शतरंज एसोसिएशन की ओर से द्वितीय संडे ओपन चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के ओपन एवं अंडर-13 प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगता में यंगेस्ट प्लेयर का पुरस्कार एकाग्र आकाश निगम एवं मित्रा कुशवाहा को दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बरेली शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन, धैर्य एवं निरंतर अभ्यास का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि बरेली शतरंज एसोसिएशन का लगातार प्रयास रहेगा कि इस तरीके की प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन होता रहे, ताकि इस तरह के मंच से शतरंज के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं अच्छा प्रदर्शन कर शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.