अंबेडकर नगर, मार्च 22 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। देव इंद्रावती महाविद्यालय कटेहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के तहत रविवार को चयनित गांव निनामपुर डिहवा और अंकारीपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया। दूसरे पहर कॉलेज में बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन हुआ। चयनित गांव में पहुंचे स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण जल बचाओ अभियान चलाया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की रंगोली बनाकर जागरूक किया। बौद्धिक सत्र का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ राणा रणधीर सिंह, निदेशिका डॉ रंजना सिंह, सचिव राजेश सिंह, प्राचार्य डॉ एबी सिंह और प्रतापपुर चमुर्खा के प्रधान विक्रम यादव ने किया। प्रधान विक्रम यादव ने कहा कि सभी को अपने जीवन का एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। एकाग्र चित्त होकर किया गया परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता। सृष्टि तिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.