प्रयागराज, फरवरी 25 -- जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज एवं हार्टफुलनेस एजूकेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 'बाह्य आत्मविश्वास के लिए आंतरिक जुड़ाव' विषय पर ध्यान सत्र हुआ। प्राचार्या प्रो. आशिमा घोष ने ज्योति मिश्रा और रित्विक सोलंकी का स्वागत किया। वक्ताओं ने एकाग्रता, आत्मिक शांति और सकारात्मक सोच पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए ध्यान अभ्यास किया। संचालन डॉ. फातिमा नूरी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अंकिता चतुर्वेदी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...