एकाग्रता और निरंतरता से ही मिलता है योगाभ्यास का पूर्ण लाभ : प्रवीण
लोहरदगा, जून 7 -- लोहरदगा, संवाददाता।पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान, लोहरदगा के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में रविवार को विशेष योगाभ्यास और आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी और मुख्य योग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार भारती ने की। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष योगाभ्यास से हुई। जिसमें यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रवीण भारती ने कहा कि योगाभ्यास का पूरा लाभ तभी मिलता है जब उसे सही विधि, निर्धारित समय, एकाग्रता और निरंतरता के साथ किया जाए। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर के अष्टचक्रों का शोधन होता है। यह भी पढ़ें- अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.