एकाग्रता और धैर्य के साथ एनसीसी कैडेटों ने साधा लक्ष्य
गया, अगस्त 24 -- 6 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित 17वें संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन सोमवार को लॉन्ग रेंज पर फायरिंग प्रशिक्षण में कैडेटों ने निशानेबाजी का हुनर दिखाया। निर्धारित लक्ष्य पर सटीक निशाना साधते हुए कैडेटों ने अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास का परिचय दिया। फायरिंग रेंज पर प्रशिक्षण के दौरान कैडेट पूरी तरह सतर्क नजर आए और प्रशिक्षकों के निर्देशों का पालन करते हुए अभ्यास किया।
प्रदर्शन का जायजा फायरिंग रेंज पर पहुंचकर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार ने कैडेटों के प्रदर्शन का जायजा लिया और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि एनसीसी का प्रशिक्षण युवाओं को केवल हथियार संचालन सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी, धैर्य और नेतृत्व क्षमता विकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.