गंगापार, मार्च 14 -- विद्यार्थियों में एकाग्रता, शांति, मानवता का बीजारोपण बिना योग संभव नहीं है। यह बातें बाबूगंज बाजार के मन्सी खुर्द स्थित सर्व समाज जूनियर हाई स्कूल में शनिवार को योगाचार्य धर्मचंद्र ने बच्चों को योगाभ्यास कराते हुए योग के महत्व को बताया। बताया कि आज विश्व में फैली हिंसा की जड़ को योग और ध्यान के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटि चक्रासन, कुर्सी आसन, वृक्षासन, गरुणासन और हनुमान आसन के साथ अनुलोम-विलोम प्राणायाम, ओम चैंटिंग तथा गहन ध्यान का अभ्यास कराया। प्रधानाचार्य सालिक राम ने बच्चों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अमर बहादुर सिंह पटेल, शिवम सिंह, मान सिंह, रईस, निधि, सुनीता आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.