गंगापार, फरवरी 10 -- नवाबगंज, संवाददाता। कसारी कौड़िहार स्थित एलपी त्रिपाठी स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में "युवाओं के समक्ष चुनौतियां" विषयक संगोष्ठी एवं बच्चों के विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति विपिन चन्द्र दीक्षित ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। न्यायमूर्ति दीक्षित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करता, वह जीवन में कभी बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को डांटते-फटकारते इसलिए हैं ताकि उनका भविष्य ...