कोडरमा, जून 20 -- कोडरमा। ग्रामीण विकास विभाग के एकाउंटेंट अविनाश प्रियदर्शी से विभाग के कार्यपालक अभियंता सौरव झा ने ड्यूटी से गायब रहने को लेकर शुक्रवार को स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में कहा गया कि बिना सूचना के गायब रहने के कारण कई तरह के काम बाधित हो रहे हैं। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इसकी शिकायत विभागीय स्तर व डीसी से की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...