आगरा, अप्रैल 16 -- सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक पाने वाले एकांश गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों दिया है। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में उन्होंने विद्यालय के द्वारा दिए गए होम वर्क पर सतत ध्यान दिया। परीक्षा के समय और अधिक मेहनत की, जिसका फल उन्हें मिला। एकांश ने बताया कि वह भविष्य में इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। बुधवार को एकांश ने बताया कि शेमफोर्ड स्कूल के शिक्षकों, माता-पिता ने अध्यन के समय उनका पूरा सहयोग किया। वह नियमित रूप से विद्यालय गए। शिक्षकों के द्वारा दिए गए होमवर्क को समय से पूरा किया। यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हैं जिले के होनहार शिक्षक पिता आशीष भूषण गुप्ता व मां श्वेता गुप्ता भी अपने बेटे की सफलता से काफी खुश हैं। एकांश के पित...