छपरा, मार्च 24 -- रसूलपुर।थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एकसार परीक्षा मूल्यांकन केंद्र पर बीइओ योगेन्द्र बैठा के औचक निरीक्षण में छह शिक्षक अनुपस्थित मिले। बीआरसी एकमा कार्यालय से निर्गत पत्र में कहा गया है कि गत 20 मार्च को औचक निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही पत्र में दो दिनों के अन्दर स्पष्टीकरण की मांग अनुपस्थित शिक्षकों से की गई है। जारी पत्र में मूल्यांकन केंद्र से अनाधिकृत रूप से गायब गजियापुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका पुतुल कुमारी व अन्नु कुमारी,तरवनिया प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक महेश राय व शिक्षिका पुष्पा देवी ,नव प्राथमिक विद्यालय नगरा के शिक्षक धनंजय सिंह और नव प्राथमिक विद्यालय गलिमापुर के शिक्षक देवेन्द्र कुमार मिश्र शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.