प्रयागराज, मार्च 19 -- एकसाथ चार-चार ड्यूटी लगने से तमाम शिक्षक परेशान हैं। इस समय यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगी हुई है। इसके साथ ही एसआईआर कार्य में पहले से उन्हें लगाया गया है। 22 मार्च को होने वाली एपीओ परीक्षा में भी ड्यूटी लगा दी गई है। इसके समानांतर जनगणना का प्रशिक्षण भी जारी है और उसमें भी शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की गुरुवार को हुई बैठक में शिक्षकों ने अत्यधिक कार्यभार को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। संघ ने यूपी बोर्ड के सचिव से मांग की है कि शासन-प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए शिक्षकों की ड्यूटी का समुचित समायोजन किया जाए और एक समय में एक ही कार्य सौंपा जाए। संघ के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश य...