कटिहार, मार्च 26 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के एकसल्ला स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र में बुधवार को भारी लापरवाही देखने को मिली। सुबह से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब दोपहर 12 बजे तक भी केंद्र का ताला नहीं खुला। मौके पर मौजूद मरीज सुधा कुमारी, संगीता देवी, मोहम्मद इकराम, नाजिया बैगम ने बताया कि वे सुबह से ही इलाज और जांच के लिए इंतजार कर रहे थे। लेकिन न तो केंद्र खुला और न ही कोई स्वास्थ्य कर्मी पहुंचा। केंद्र पर तैनात सीएचओ शुभम कुमार और एएनएम पूजा कुमारी दोनों ही अनुपस्थित रहे। मरीजों और उनके परिजनों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर नहीं मिल पा रहा है। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है, जिससे उनकी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.