कटिहार, मार्च 27 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के एकसल्ला स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र में दूसरे दिन भी दिन के 12 तक ताला लटका रहा। नतीजा दूसरे दिन भी रोगियों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। जैसे ही अस्पताल बंद होने की सूचना अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार को मिली तुरंत संज्ञा लेते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार से जवाब तलब की तथा तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था कर अस्पताल में इलाज करने आए रोगियों को बुलाकर इलाज करने का निर्देश दिया। तथा दूसरे दिन भी अस्पताल में अनुपस्थित सीएचओ शुभम कुमार एवं एएनएम पूजा कुमारी के विरुद्ध प्रपत्र (क) गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने कहा कि दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई की एकसल्ला उपस्वास्थ्य केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.