भदोही, फरवरी 25 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में धन के अभाव में अधर में लटके 4229 एकल शौचालय जल्द ही पूरा होंगे। शासन ने लाभार्थियों की दूसरी किस्त जारी कर दी है। विभाग की ओर से छह-छह हजार रुपये की दर से दो करोड़ 59 लाख की धनराशि लाभार्थी के खाते में भेजी जा रही है। पंचायत राज विभाग ने मार्च तक सभी शौचालयों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद 2014 से स्वच्छ भारत की मुहिम चल रही है। करीब पांच साल पहले 2020 तक जिले में दो लाख 81 हजार एकल शौचालय बनाए गए, हालांकि निगरानी नहीं होने से धीरे-धीरे वह जर्जर हो गए। ग्राम पंचायतों की उदासीनता से शौचालय प्रयोग लायक भी नहीं बचे। सामुदायिक शौचालय बनाने से पहले ही सभी गांव खुले में शौच मुक्त हो चुके हैं। जर्जर शौचालयों की रेट्रोफिटिंग के तहत मरम्मत भी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.