देहरादून, अप्रैल 16 -- जिले के जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी और अधिकारियों की कार्यप्रणाली के खिलाफ 'उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ' ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शिक्षकों का उचित समायोजन नहीं हुआ, तो वे धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। संघ के जिला अध्यक्ष सूरज मंद्रवाल ने बताया कि कुल्हाल् विकासनगर में 100 बच्चों पर और लक्ष्मीपुर सहसपुर में 70 बच्चों पर मात्र एक-एक शिक्षक नियुक्त है। यही हाल गौहरीमाफी और खदरी डोईवाला के स्कूलों का भी है। एकल शिक्षक होने के कारण पठन-पाठन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। आरोप लगाया कि जिला शिक्षा अधिकारी को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विभागीय अधिकारी समायोजन के नाम पर संगठन को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी अक्सर बैठकों के ...