अल्मोड़ा, अप्रैल 28 -- रानीखेत। यहां स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में प्रमुख त्योहार, देश भक्ति गीत तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोक नृत्य पर आधारित एकल नृत्य प्रतियोगिता हुई।प्रतियोगिता के ग्रुप एक में वर्णिका नेगी ने प्रथम , सोनल नैनवाल ने द्वितीय तथा लावांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप दो में रूही ने प्रथम, सृष्टि ने द्वितीय तथा नमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप तीन में रिद्धिमा प्रथम, लावण्या द्वितीय तथा इशिता तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक तथा मुख्य अतिथि के रूप में सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष विमल सती रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.